पहाड़ी: पहाड़ी में अवैध खनन पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड हाइवा डंपर किया जब्त
डीग जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन पृथ्वी” के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड हाइवा/डंपर को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई।पहाड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध खनिज डस्ट से भरे ओवरलोड हाइवा/डंपर को जब्त किया। शनिवार शाम 7 बजे कार्रवाई का किया प्रेस नोट जारी।