मोहनपुर: सोभ व सुलेबटा में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया
Mohanpur, Gaya | Apr 6, 2026 बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सोभ और सुलेबटा में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी और उत्तरी मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह ने सोमवार को 3:00 बजे बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रशिक्षण होना है इस पर चर्चा की गई।