नवाबगंज: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाराबंकी न्यायालय परिसर में हुआ योगाभ्यास, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कराया विशेष कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर में रविवार करीब 8 बजे भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ।