पकड़ी दयाल: पताही के देवापुर पंचायत में पोखर में स्नान करने गई किशोरी की डूबने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम
प्रखंड की देवापुर पंचायत अंतर्गत खोरीपाकर गांव में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत पोखर में डूबने से मौत हो गई। किशोरी की पहचान खोरीपाकर गांव निवासी रामनाथ पासवान की 14 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह खुशी कुमारी घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखर में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चल