देवबंद: देवबंद में बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा, एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, दोनाली बंदूक भी बरामद
देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा आसा में बुजुर्ग जयपाल सिंह की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर की दोनाली बंदूक बरामद की है।