बक्सर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर चढ़ाई माला
Buxar, Buxar | May 20, 2026 पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता टीएन चौबे ने बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने बक्सर में पेट्रोल पंप पर जाकर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए चौबे ने कहा, "हे मोदी जी, अब तो देश को माफ कर दीजिए। आपका स्लोगन था 'मोदी है तो मुमकिन है'। अब जरूरत की चीजें जनता की पहुंच से बाहर।