झांसी: आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने झांसी के बबीना विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने की उठाई मांग
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2025 आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने झांसी की बबीना विधायक राजीव परिछा पर एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। यह मांग वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री के साथ कथित अभद्रता और मारपीट के मामले से संबंधित है। अमिताभ ठाकुर ने एडीजी, जीआरपी को शिकायत भेजकर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।