मरवाही: जीपीएम में जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण के दिए गए निर्देश
जीपीएम में साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें बारी-बारी से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा प्रस्तुत आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्