इटारसी: तहसील क्षेत्र में बारिश का दौर जारी, तेज आंधी बारिश के चलते पथरौटा रोड पर गिरे पेड़, क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित
शनिवार को इटारसी शहर में दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली, जिसके चलते क्षेत्र में धूलभरी आंधी चलने लगी। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों और बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे शहर की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई और अधिकांश इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। पथरोटा रोड पर दो पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।