हज़ारीबाग: उप विकास आयुक्त ने आपूर्ति विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह ने बुधवार को समाहरणालय परिसर से आपूर्ति विभाग के जागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों व गांवों में भ्रमण कर खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की योजनाओं सहित वन नेशन–वन राशन कार्ड, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देगा।