हज़ारीबाग: चौपारण में पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट
चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम सिकदा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 70 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया। यह इलाका बिहार सीमा से सटे फल्गु नदी के किनारे स्थित है।कार्रवाई के दौरान 15 डिलीवरी पाइप बरामद कर मौके पर ही नष्ट किए गए। ड्रोन की मदद से दुर्गम इलाकों की पहचान कर कार्रवाई की गई।