शाहपुरा: उपार्जन में पारदर्शिता के लिए खरीदी केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त
जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जिले में स्थापित किये गये खरीदी केन्द्रों की निगरानी के लिये नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए अभी तक 60 खरीदी केन्द्र स्थापित किये गये हैं और प्रत्येक केन्द्र पर एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है।