BAGHPAT DESK : बागपत में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर एक बैठक की। इस दौरान संगठन ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर गांगनौली गांव में कट की मांग को लेकर मंगलवार से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बागपत कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने बताया कि अधिकारी किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। धामा ने कहा कि यदि बागपत में समस्या का समाधान नहीं होता है, तो सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान लेकर गाजियाबाद स्थित एनएचएआई कार्यालय पहुंचेंगे।
किसान नेता विनोद धामा ने इस मांग को बेहद आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर गांगनौली में कट मिलने से क्षेत्र के 25 से 30 गांवों को सीधा फायदा होगा। इससे काफी लोगों को लाभ मिले
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2026