नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, रुड़की में करोड़ों की हेरोइन बरामद
पंजाब से आई दो करोड़ की कीमत की अवैध हीरोइन पुलिस ने की बरामद - एक तस्कर को किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने लाठरदेवा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार से 980 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत बाजार में करीब दो करोड रुपए बताई गई है। इतना ही नहीं इस हीरोइन की तस्करी करने के लिए पंजाब से आए पंजाब के जिला तरन तारण निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र दलबीर सिंह नाम के एक तस्कर को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उसके साथियो के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बता दे की लाठरदेवा गांव के पास पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सड़क किनारे खड़ी एक कार दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा कार सवार व्यक्ति से पूछताछ की गई। लेकिन तभी कार सवार व्यक्ति कार को लेकर मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस के द्वारा कार को रोक कर तलाशी ली गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा कार से 980 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद कर ली गई है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा कार सवार गुरविंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद हुई हीरोइन की कीमत करीब दो करोड रुपए बताई गई है। पूछताछ में गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब से अवैध हीरोइन को खरीद कर रुड़की में बेचने आया था। लेकिन पुलिस ने गुरविंदर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा गुरविंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आज मंगलवार को करीब 2 बजे बातचीत में बताया की फिलहाल गुरविंदर सिंह के साथियो के बारे में पूछताछ की जा रही है
#roorkeecivilhospital
#indiakhabar9
#UttarakhandNews
#policeprashasan
#viralvideo
#Congress
#BJP
#रुड़की_न्यूज़
Roorkee, Haridwar | Jul 7, 2026