बड़ी सफलता: बुग्गावाला गोलीकांड और चोरी के प्रयास में 10-10 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने बुग्गावाला क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात के नौ दिन बाद एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र की एक बंद पड़ी बायोडीजल फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी (चौकीदार) पर फायरिंग करने और बड़ी चोरी का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।