पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री ने जे.पी. गंगा पथ परियोजना के अंतर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथ का लोकार्पण किया
गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथांश का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।