पटना ग्रामीण: दक्षिण बिहार में नए होम्योपैथी कॉलेज और अस्पताल का निर्माण होगा: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने की घोषणा
गुरुवार को शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में विश्व होमियोपैथी दिवस पर आयोजित समारोह में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दक्षिण बिहार में नए होमियोपैथी कॉलेज सह अस्पताल की घोषणा की। 64 वर्षों बाद यह राज्य का दूसरा सरकारी होमियोपैथी संस्थान होगा। मुजफ्फरपुर में 200 बेड का अस्पताल जल्द शुरू होगा। 86 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी बनेंगे।