नालासोपारा, महाराष्ट्र: नालासोपारा पूर्व के मोरेगांव नाका स्थित श्री जैन ज्वेलर्स में चोरों ने शटर का सेंटर लॉक तोड़कर करीब 7 से 8 किलो चांदी, जिसकी कीमत लगभग 16 से 17 लाख रुपये बताई जा रही है, चोरी कर ली। चोर दुकान का सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले गए।सूचना मिलते ही तुलिंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।