मुंबई के लोकल ट्रेन में अनोखी तस्वीर, भगवान को चढ़ा 56 भोग।।वीडियो हुआ वायरल
आरती और पूजा, 21 साल से यात्रा कर रहे यात्रियों का जश्न
10.20 भायंदर दादर लोकल में एक अलग ही जश्न देखने को मिला।
इस लोकल में ओमकार भजन मंडल ने आज 21 साल पूरे कर लिए, इस मौके पर 56 भोग लगाकर देवी की पूजा की गई और यात्रियों का स्वागत गुलाब के फूल बांटकर किया गया।
आपको बता दे कि मुंबई लोकल को ऐसे ही लाइफलाइन नहीं कहा जाता है, लोग सालों सालों से इस ट्रेन में यात्रा करते है और मन बहलाने के लिए भजन भी करते है ।