वारासिवनी: जैन संतों पर बढ़ती घटनाओं के विरोध में जैन समाज का ज्ञापन, सुरक्षा प्रोटोकॉल और SIT जांच की मांग
दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ने जैन संतों की सुरक्षा को लेकर मौन रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। समाज ने देशभर में संतों के साथ हो रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए SIT जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और संतों के विहार मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय “संत सुरक्षा नीति” लागू करने एवं “Sant Security Coordination Cell” गठन की मांग भी उठाई गई।