हरनौत: हरनौत में सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, कचरे के ढेर से बढ़ी लोगों की परेशानी
हरनौत नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद रहने से हरनौत बाजार और प्रमुख सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। कचरा का उठाव एवं साफ सफाई नहीं होने से हरनौत बाजार स्