चायल: लोक जनशक्ति पार्टी ने चायल में जरूरतमंद महिलाओं को बांटी तीन दर्जन साड़ियां, खिले चेहरे
कौशाम्बी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चायल ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कुमार पासी के नेतृत्व में शनिवार को साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की लगभग तीन दर्जन जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।