नबीनगर: धमनी से 59.1 लीटर टनाका देशी शराब जब्त, कारोबारी फरार
नवीनगर प्रखंड के माली थाना अंतर्गत ग्राम धमनी से सरिता देवी पति राजाराम ठाकुर के घर से 59.1लीटर झारखंड निर्मित टनाका देशी शराब जब्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है । थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान धमनी स्थित सरिता देवी पति राजाराम ठाकुर के घर 59.1 लीटर टनाका देसी शराब बरामद किया गया