सदर: देवदूत बनी जल पुलिस: यमुना में कूदने वाली 45 वर्षीय महिला को 16 सेकंड में किया रेस्क्यू
Sadar, Allahabad | Sep 12, 2026
प्रयागराज में एक दिन पहले नए यमुना पुल से 45 वर्षीय महिला के नदी में छलांग लगाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला पुल की रेलिंग पार कर सीधे यमुना में छलांग लगाते दिखाई दे रही है। महिला के नदी में गिरते ही वहां पहले से पेट्रोलिंग कर रही जल पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। जवानों ने महज 16 सेकेंड के भीतर महिला का रेस्क्यू कर लिया।