हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर नशे के कारोबार को लेकर जनवादी महिला समिति ने उठाई आवाज, एसपी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की दी चेतावनी
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में फैलती नशे की प्रवृत्ति पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने चिंता व्यक्त की है। समिति ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर नशीले कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है की जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।