नर्मदापुरम स्थित डी.ई.ओ. ऑफिस परिसर के हनुमान मंदिर में आयोजित नर्मदा-गंगा पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन वीरेन्द्र मालवीय द्वारा कराया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।