सदर: यूपी बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा, छात्र-छात्राओं में खुशी, छात्रों ने कहा- बोर्ड एग्जाम का टेंशन
Sadar, Varanasi | Apr 23, 2026 वाराणसी: माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है। प्रदेश स्तर पर ही नहीं, वाराणसी में भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई और स्कूलों में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।