बेल्थरा रोड: सोनाडीह मेला में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, घटना अस्थायी पुलिस चौकी कैंप के पास की
सोनाडीह मेला में मारपीट का वीडियो वायरल, अस्थायी पुलिस चौकी कैंप के पास की घटना, बलिया: बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध सोनाडीह मेला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो गुरुवार शाम करीब 4 बजे सामने आया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार की घटना का है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।