चरखारी: चरखारी भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने 200 हथियारों और 151 तलवारों का किया शस्त्र पूजन, वीडियो हुआ वायरल
चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत का विजयदशमी पर शस्त्र पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।विधायक ने मां दुर्गा और श्रीराम के चित्र के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब 200 बंदूक, पिस्तौल, रिवॉल्वर, राइफल और 151 तलवारों का पूजन किया। साफा बांधे विधायक ने हथियारों पर चंदन का टीका लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और खुद गिनती भी की।