ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती ने शराब के नशे में सड़क पर जमकर उत्पात किया। बताया जा रहा है कि युवती नशे की हालत में सड़क पर लेट गई और वहां मौजूद लोगों के सामने हंगामा करने लगी। उसके हाथ में सिगरेट दिखाई दी और पास में शराब की बोतल भी रखी हुई थी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है।
#Udaipur #rajasthan #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।