किशाऊ बांध परियोजना से तोशाम क्षेत्र में बढ़ेगी हरियाली: श्रुति चौधरी
- यमुना में किशाऊ बांध से आएगा 1300 क्यूसेक पानी, टेल तक पहुंचेगा पानी: श्रुति चौधरी
- विश्व बैंक के 6000 करोड़ रुपए से सुधरेगा हरियाणा प्रदेश का नहरी ढांचा
- तोशाम इलाके में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: श्रुति चौधरी
- सिंचाई जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने मंगलवार को तोशाम क्षेत्र में दी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात
तोशाम, 29 सितंबर। प्रदेश की सिंचाई जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से यमुना में 1300 क्यूसेक पानी मिलेगा, जिससे तोशाम क्षेत्र में टेल तक नहरी पानी आएगा। इससे तोशाम क्षेत्र किसानों की पैदावार बढ़ेगी, इलाके में और अधिक हरियाली व खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के नहरी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए विश्व बैंक की करीब 6000 करोड़ रुपये की बहुत बड़ी परियोजना तैयार की गई है, जिसके लिए 13 अगस्त की कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना को मंजूरी देने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मंगलवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपए की लागत परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर रही थीं। उन्होंने कहा कि तोशाम हलका उनका घर है, यहां विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हलके की जनता के लिए उनके दरवाजे हर वक्त खुले हैं।
सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि विश्व बैंक के माध्यम से 6000 करोड़ रुपए की परियोजना के तहत प्रदेशभर में नहरों के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा ताकि पानी के रिसाव व बर्बादी को पूरी तरह रोककर टेल तक पानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस पूरे जल प्रबंधन और नहरी सुधार कार्य का व्यक्तिगत स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व उनका विभाग किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रुति चौधरी ने कहा कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र उनका घर है। वे यहां पर विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां लागू कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना से योजनाएं लागू करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शी ढंग से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा रही है। सरकार बिना किसी भेदभाव से प्रदेश में विकास कार्य करवा रही है।
बॉक्स
श्रुति चौधरी ने दी 18 करोड़ 55 लाख 30 हजार रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात
श्रुति चौधरी ने अपने दौरे के दौरान 103.31 लाख रुपये के विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन किए और 1751.99 लाख रुपये की लागत की आधारशिला रखी। उन्होंने 929.94 लाख रुपये की लागत से तोशाम बाईपास रोड के नव निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने गांव ढाणी रिवासा में खेल स्टेडियम में 20-20 लाख रूपये की लागत से मुख्य गेट और ट्रैक का उद्घाटन किया। इसी प्रकार से कैबिनेट मंत्री ने गांव धारण में 15 लाख रुपये की लागत से बीसी चौपाल की आधारशिला रखी और निगाना खुर्द में 53 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने गांव बुशान में 121.65 लाख रूपये की लागत से बुसान-संडवा रोड की आधारशिला और छपार रांगडान में 10.31 लाख रुपये की लागत से गली का उद्घाटन किया। श्रुति चौधरी ने 685.40 लाख रूपये की लागत से छपार रांगड़ान से गारनपुरा व थिलोड़ रोड की आधारशिला रखी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने श्रुति चौधरी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। श्रुति चौधरी ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई सार्वजनिक विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिया जाए। विकास कार्यों में लापरवाही सहन नहीं होगी।
इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, बीडीसी वाईस चेयरमैन सुनील भारीवास, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा, मंडल अध्यक्ष विक्की महता, कृष्ण लेघां, सरपंच वेलफेयर एसोसिएशन के खंड प्रधान राजेंद्र श्योराण, पूर्व चेयरमैन सुखबीर पंघाल, पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र भोलू ओमपाल पंघाल, जेपी हसान, सुभाष बापोड़ा व अमित बापोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग व पार्टी के पदाधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहीं।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 29, 2026