काराकाट: दिनदहाड़े सब्जी बाजार से मोटरसाइकिल चोरी, काराकाट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज
Karakat, Rohtas | May 11, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के कुरूप बाजार में रविवार शाम 5 बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। गोरखपारसी निवासी उदय कांत तिवारी हरी सब्जी खरीदने बाजार गए थे, जहां से उनकी बाइक दिनदहाड़े गायब हो गई। इस संबंध में काराकाट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित उदय कांत तिवारी ने बताया कि वे सब्जी खरीदने के बाद जब वापस आए तो उनका बाइक गायब मिला।