सिरदला: प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद ने किया एक दिवसीय धरना
सिरदला प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एकदिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद यादव ने की। धरना में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाए गए।