सरदारशहर: सरदारशहर से बीकानेर जाने वाली रोडवेज बसों में पटवारी परीक्षा भर्ती के अभ्यर्थियों को भेड़-बकरियों की तरह भरा गया
राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को दो पारियों में पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। लेकिन अभ्यर्थियों के लिए यह निशुल्क की यात्रा किसी परेशानी से कम नहीं है। सरदारशहर के महिला अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र चुरु तो वही