मोतिहारी: गुरुग्राम से बॉयफ्रेंड की शादी रोकने मोतिहारी आई युवती, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का लगाया आरोप
मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में युवक की शादी से पहले उसकी गर्लफ्रेंड पहुंच गई। युवती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए विवाह रुकवाने की कोशिश की।हालांकि, हंगामे के बावजूद युवक की बारात घर से निकल गई। लड़की वालों ने बारात का स्वागत कर नाश्ता करवाया। लेकिन इसी बीच दुल्हन पक्ष को लड़के के अफेयर की सूचना मिल गई