आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा धोबहाॅं थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना के सिरिस्ता, हाजत, बैरक, मालखाना एवं गश्ती वाहनों का गहन निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मालखाना की स्थिति एवं गश्ती वाहनों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जन-संवेदनशील बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम (सह - अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -01),अंचल निरीक्षक , थानाध्यक्ष धोबहाॅं एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Sep 23, 2026