गोरौल: मधुरापुर के मध्य विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए 5 शिक्षकों ने टीएलएम मेला आयोजित किया
सरकारी विद्यालय के बच्चों का पढाई में दिलचस्पी बढाने और बच्चों को रोचक तरीके से पढाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के निर्देश पर मंगलवार को 2 बजे दिन मे गोरौल प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मधुरापुर में 5 विद्यालय के शिक्षको के टीएलएम मेला का आयोजन किया गया जिसमें चयनित विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को पढाने के लिए कई तरह के रोचक तरीको की प्रदर्शनी लगाई।