गोरौल: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने की शपथ दिलाई
15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गोरौल बीडीओ उदय कुमार ने शनिवार को 2 बजे दिन में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाये रखने सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी। शपथ के दौरान सीओ अंशु कुमार,गुड्डू कुमार, तारकेश्वर कुमार, केशव कुमार सहित अन्य शामिल थे।