गोरौल: भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर कर्पूरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पूर्व मंत्री ने किया माल्यार्पण
भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती के समारोह गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कर्पूरी चौक स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदमकद प्रतिमा पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वृशिण पटेल ने शुक्रवार को 1 बजे दिन में माल्यार्पण कर जयंती मनाई और उनके पद चिन्ह चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब,शोषितों और दबे कुचले समुदाय के मसीहा थे।