महोबा: पसवारा गांव की एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 17, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव निवासी जितेंद्र कि 28 वर्षीय पत्नी कल्पना ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा विवाहिता का इलाज किया जा रहा है।