साहिबगंज: लालबथानी हाजीमुद्दीन टोला में आगलगी की घटना में दर्जन भर से अधिक घर जलकर राख, मासूम बच्ची की हुई मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी हाजीमुद्दीन टोला में सोमवार को हुए भीषण आगलगी की घटना में दर्जन भर से अधिक घर जलकर राख हो गए। वही इस आगलगी की घटना में दर्जन भर मवेशी भी जलकर भस्म हो गए। मिली जानकारी अनुसार घर में खाना बनाने के दौरान यह आग लगी जहां आग की चिंगारी अन्य घरों को अपने चपेट में ले लिया। उधर इस घटना में एक मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई है।