🕉️🙏 श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब 🙏🕉️
बिधूना क्षेत्र में पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को शिवभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालय "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों में लगनी शुरू हो गईं, जो दोपहर बाद तक जारी रहीं। हजारों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
🔱 देवघट बाबा मंदिर (गूरा) में सुबह 5 बजे से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा वनखंडेश्वर मंदिर (बिधूना), ऐलहटेश्वर महादेव मंदिर (ऐली) और सिद्धेश्वर मंदिर (बेला) में भी भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, फल, फूल और बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
📖 इस अवसर पर देवघट मंदिर के महंत श्री शरद विज्ञानानंद पुरी जी ने मंदिर से जुड़ा एक ऐतिहासिक प्रसंग साझा करते ह