🚨 ब्रेकिंग औरैया 🚨
🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट 🔱
श्रावण मास के पहले सोमवार पर पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने देवकली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया।
🚁 ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🙏 प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सभी भक्तजन सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से जलाभिषेक कर सकें।
#Auraiya #DevkaliMandir #Sawan2026 #FirstMonday #KanwarYatra #UPPolice #AuraiyaPolice #श्रावण_मास #देवकली_मंदिर #औरैया #दिबियापुर_द_लीजेंड #जानकारी_भरोसे_की 🚔🔱🙏