खलीलाबाद: कोतवाली क्षेत्र के मलोरना नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से 50 वर्षीय व्यक्ति घायल, पीआरवी 6001 ने पहुंचाया अस्पताल
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलोरना नेशनल हाईवे अज्ञात वाहन की ठोकर में 50 वर्षीय नूरुल हसन पुत्र असगर अली नाम का व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पाकर पहुंची डायल 112 पीआरवी 6001 के उप निरीक्षक बलराम यादव,कांस्टेबल रजनीश शरण साहू ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को पहुंचाया अस्पताल बचाई जान। यह घटना सोमवार सायं 4:00 बजे की है।