लखनादौन: शरारती तत्वों ने सरकारी स्कूल सिहोरा की बाउंड्री वॉल तोड़ी, प्राचार्य ने दर्ज कराई शिकायत
लखनादौन विकासखंड के लखनादौन थाना अंतर्गत ग्राम सिहोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल अज्ञात और शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दी गई है। जिसकी शिकायत प्राचार्य द्वारा लखनादौन पुलिस सहित उच्च अधिकारियों को की गई है।