सहारनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की बैठक, फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान को लेकर प्रशासन सख्त
सहारनपुर जिले में संचारी रोगों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा कस लिया है। गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई अहम बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने साफ संदेश दिया—लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डेंगू और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों को रोकने के लिए एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।