लोहंडीगुडा: छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक विश्व वर्धन भट्ट ने चित्रकोट जलप्रपात का किया भ्रमण
छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक विश्व वर्धन भट्ट ने बस्तर की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का अवलोकन करते हुए विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण किया। मानसून के मौसम में अपने पूर्ण सौंदर्य के साथ प्रवाहित हो रहे चित्रकोट जलप्रपात का मनोरम दृश्य देखकर उन्होंने बस्तर की प्राकृतिक संपदा की सराहना की।