बखरी: बखरी थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीओ, डीएसपी व सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
बखरी थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा व्यवस्थित और शांतिपूर्ण और सद्भाव के माहौल में मनाना हम लोगों का कर्तव्य है। डीएसपी कुंदन कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले और शरारती तत्व पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।