बखरी: बखरी के लाल ने बनाई फिल्म" बिसाही",25 सितंबर को देशभर के सिनेमाघर में होगा रिलीज
बखरी के युवा निर्देशक अभिनव ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म बिसाही 25 सितंबर 2025 को भारत के सभी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए श्री ठाकुर ने बताया कि यह फिल्म अंधविश्वास और षड्यंत्र पर आधारित है। हिंदी पट्टी राज्यों में डायन प्रथा पर आधारित इस फिल्म में महिलाओं की दशा दिशा को दिखाया गया है।