बखरी: बखरी पीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन
बकरी पीएचसी में गुरुवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत इस मेले का उद्घाटन विधायक सूर्यकांत पासवान ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि मेला में सभी तरह की बीमारियों के इलाज और परामर्श तथा दवा मुफ्त दी जा रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी वार्ड पार्षद समीर श्रवण मेडिकल ऑफिसर नवीन कुमार आदि मौजूद थे।